'जीरो' से फैंस को मिली निराशा, क्या खत्म हो रहा शाहरुख खान का बॉलीवुड से जलवा?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2018 17:39 IST2018-12-22T16:24:45+5:302018-12-22T17:39:15+5:30
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का इंतजार किस कद्र फैंस के बीच था ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा।

'जीरो' से फैंस को मिली निराशा, क्या खत्म हो रहा शाहरुख खान का बॉलीवुड से जलवा?
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का इंतजार किस कद्र फैंस के बीच था ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा। फिल्म में रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान पहली बार एक बौने के रोल में नजर आए। उनका साथ दिया पर्दे की दो सुपरस्टार अभिनेत्रियों ने अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने। अनुष्का भी फिल्म में पहली बार शारीरिक तौर पर विकलांग के रोल में नजर आईं। वहीं, कैटरीना कैफ की बात की जाए तो वह बिंदास अभिनेत्री के रोल में नजर आईं। फिल्म में और भी कई बड़े स्टार्स का तड़का है। फिर भी फिल्म कहीं दिलों में उतरने में चूंक सी गई।
क्या खत्म हो रहा किंग खान का करियर
जिस तरह से फिल्म को पहले ही दिन क्रिटिक्स ने और फैंस ने पूरी तरह से नकार दिया । उससे अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जीरो को अधिकांशतौर पर लोगों ने पसंद से नकार दिया है। किसी ने कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी नहीं तो किसी ने कहा फिल्म में शाहरुख का अभिनय अच्छा नहीं। इन सबसे एक बात सामने आ रही है कि क्या किंग खान की बादशाहत बॉलीवुड में खत्म हो रही है। अगर हम पीछे की कुछ खबरों पर नजर डालें तो ऐसा सवाल उठना लाजिमी है।
क्या कहता है पहले दिन का कलेक्शन
अगर जीरो का पहले का कलेक्शन देखा जाए तो ये इसने पहले दिन 20 करोड़ कमाए हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया इसके बाद भी शाहरुख कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्म रेस-3 और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफहिंदोस्तान से ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पिछड़ गए हैं। 'रेस-3' ने पहले दिन करीब 27 करोड़ कमाए थे तो वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन ही करीब 52 करोड़ की कमाई कर ली थी। जबकि जीरो ने केवल 20 करोड़ के आसपास की कमाई कर पाई है। इससे एक बात और साफ हो गई है कि शाहरुख की फिल्म कमाई के मामले में भी अब पीछे हो गई है।
