लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंसी शाहरुख खान की सीरीज 'बेताल', कहानी चुराने का लगा आरोप

By अमित कुमार | Updated: May 24, 2020 10:42 IST

नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान हॉरर सीरीज ‘बेताल’ लेकर आ रहे हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही इस सीरीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस को यह ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है और वह इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।मराठी राइटर्स समीर वाडेकर और महेश गोसावी ने आरोप लगाया है कि इस शो की कहानी उनकी फिल्म 'वेताल' से चुराई गई है।

नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान द्वारा निर्मित हॉरर श्रृंखला ‘बेताल’ का प्रसारण 24 मई से शुरू होना है। निर्माताओं ने कुछ दिन पहले ही इस बात की जानकारी दी थी। 'बेताल' का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। फैंस को यह ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है और वह इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रड्यूस किया गया यह शो अब मुश्किलों में घिरता दिखाई पड़ रहा है। 

दरअसल, मराठी राइटर्स समीर वाडेकर और महेश गोसावी ने आरोप लगाया है कि इस शो की कहानी उनकी फिल्म 'वेताल' से चुराई गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह शिकायत दर्ज करा दी है। राइटर्स के मुताबिक यह उनका आइडिया था और वह इसे लेकर कई प्रोड्यूसर के पास गए थे, लेकिन शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पास वह कभी नहीं गए। 

फिलहाल, हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। वहीं शाहरुख खान की कंपनी की ओर से अभी तक इस मामले पर किसी ने कोई बात नहीं रखी है। बता दें कि ‘बेताल’का लेखन और निर्देशन पैट्रिक ग्राहम ने किया है जिन्होंने इससे पहले एक अन्य हॉरर श्रृंखला ‘घोल’ बनाई थी। निखिल महाजन श्रृंखला के सह निर्देशक हैं और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अलावा गौरव वर्मा इसके सह निर्माता हैं। 

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था, “यह आने वाली वेब श्रृंखला बेताल का पहला लुक है। इसमें विनीत कुमार, आहना कुमरा ने अभिनय किया है और पैट्रिक ग्राहम निर्देशक हैं। रेड चिलीज, गौरी खान, गौरव वर्मा इसके निर्माता हैं। यह 24 मई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।” बेताल में विनीत कुमार सिंह और आहना कुमरा मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच