लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में रिलीज हुई शाहरुख की 'JAWAN', फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए तड़के लंबी कतारों में दिखे लोग, बताया पैस वसूल

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2023 08:15 IST

जवान फिल्म की मांग इस कदर तक है कि कोलकाता में सुबह पांच बजे पहला शो रखा गया है जबकि जयपुर में सुबह छह बजे से ही फिल्म दिखाई जा रही है...

Open in App
ठळक मुद्देभारत में शाह रुख खान की 'जवान' करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। दुनियाभर में 'जवान' लगभग 10000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।

मुंबई: शाहरुख खान के फैंस का आज इंतजार खत्म हुआ। सिनेमाघरों में शाहरुख स्टारर जवान आज रिलीज हो गई। जवान मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लोग तड़के बॉक्स ऑफिस खिड़की पर टिकट के लिए कतारों में लगे दिखे। जवान फिल्म को लेकर लोगों में किस तरह की दीवानगी है, एडवांस बुकिंग में देखा गया। 

गौरतलब है कि जवान के लिए कई सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए टाइमिंग बदली गई है। कोलकाता में सुबह पांच बजे पहला शो रखा गया है जबकि जयपुर में सुबह छह बजे से ही फिल्म दिखाई जा रही है। मुंबई में भी पहला शो 6 बजे ही रखा गया है। फिल्म के कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि ‘जवान’ रिलीज के पहले दिन ही कमाई के मामले में ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और पहले दिन 65 से 70 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। 

फिल्म कैसी है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। ‘जवान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख की फिल्म को 'पैसा वसूल' बताया। 

नेपाल से भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस ने केक काटकर जवान की रिलीज का जश्न मनाया।

‘जवान’ एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने ‘जवान’ को 'सदी की फिल्म' कहा। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की और फैंस से इसे देखने की अपील भी की।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार भारत में शाह रुख खान की 'जवान' करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। ओवरसीज ये आंकड़ा करीब 4500 स्क्रीन के आस-पास मौजूद है, जिसके चलते दुनियाभर में 'जवान' लगभग 10000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। इससे पहले इस साल आई शाह रुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' इंडिया में 5000 स्क्रीन और ओवरसीज करीब 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।

एक्शन, थ्रिलर से भरपूर ‘जवान’ का निर्देशन तमिल फिल्मकार एटली ने किया है। फिल्म हिंदी समेत तमिल एवं तेलुगु भाषा में भी रिलीज की गई है।  फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण विशेष भूमिका में दिखाई देंगी।

टॅग्स :शाहरुख़ खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस