लाइव न्यूज़ :

कभी अमिताभ बच्चन के सामने शाहरुख-अक्षय की आधी भी नहीं थी फीस, बिग बी ने तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2020 17:12 IST

90 के दशक में जहां कई स्टार्स फेम कमाने में लगे हुए थे तो वहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उस दौर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बी ने साल 1992 में फिल्म ‘खुदा गवाह’ के लिए भारी-भरकम रकम वसूली थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए की फीस ली थी, जोकि उस समय बहुत ज्यादा थी।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर उनके संघर्ष के दिनों को कोई नहीं भुला सकता। हालांकि, खुद को साबित करने के बाद बिग ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही नहीं, एक समय ऐसा भी था जब फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता भी बिग बी हुआ करते थे। 

‘खुदा गवाह’ के लिए बिग बी ने लिए थे 3 करोड़ रुपए

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

जब 90 के दशक में शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में थे, तब अमिताभ बच्चन 3 करोड़ रुपए तक चार्ज कर लेते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1992 में फिल्म ‘खुदा गवाह’ के लिए बिग बी ने भारी-भरकम रकम वसूली थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपए की फीस ली थी, जोकि उस समय बहुत ज्यादा थी। 

50 लाख रुपए थी माधुरी दीक्षित की फीस

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

90 के दशक में अमिताभ के अलावा और कोई ऐसा स्टार नहीं था, जो इतनी फीस लेता हो। उस समय ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने भी अपनी फिल्म ‘कोयला’ के लिए 50 लाख रुपए लिए थे। वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो उन्होंने ‘करण-अर्जुन’ और ‘दिलवाले-दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी हिट फिल्में देने के बावजूद अपनी फीस 30 लाख रुपए ही रखी। 

बिग बी को 'बॉम्बे टू गोवा' से मिली पहचान

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने फिल्म ‘मोहरा’ के लिए 55 लाख रुपए चार्ज किए थे, जबकि फिल्म ‘जानी दुश्मन’ के लिए सुनील शेट्टी ने 30 लाख रुपए बतौर फीस लिए थे। बता दें, बिग बी भले ही मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे क्यों ना रहे हों, लेकिन बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे। मालूम हो, फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' ने ही (Bombay to Goa) अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में एक बड़ा ब्रेक दिया था। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाहरुख़ खानअक्षय कुमारमाधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस