लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी से गुजर रही शगुफ्ता अली ने जीने के लिए बेच दी सारी संपत्ति, लोगों से मांगी मदद; कहा- 4 साल से नहीं मिला कोई काम

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2021 12:51 IST

शगुप्ता ने बताया कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 36 साल काम कर चुकी हैं। और पिछले चार सालों से वह आर्थिंक तंगी से गुजर रही हैं। यह संकट तब और गंभीर हो गया जब देश में लॉकडाउन लग गया और इंडस्ट्री में काम ठप हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देचार साल से गंभीर रूप से आर्थिक संकट से गुजर रही हैं शगुफ्तापिछले 20 साल से वह बीमार भी हैंकैंसर के इलाज में सारी बचत खत्म हो गई है

लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच आए और अपनी आर्थिक तंगी में जीने की बात कही। उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी। इस बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने भी एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान आर्थिक तंगी में जीने की बात कही है। शगुफ्ता के सामने ये संकट इतना भारी है कि जीने के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति तक बेच दी है। अब जब उनके सामने कुछ विकल्प नहीं बचा तो, लोगों से मदद मांगी है।

स्पॉटबॉय को शगुप्ता ने बताया कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 36 साल काम कर चुकी हैं। और पिछले चार सालों से वह आर्थिंक तंगी से गुजर रही हैं। इसके साथ ही वह कई बीमारियों से घिरी हुई हैं। यह संकट तब और गंभीर हो गया जब देश में लॉकडाउन लग गया और इंडस्ट्री में काम ठप हो गया। रिपोर्ट की मानें तो शगुफ्ता ने एक्टर सोनू सूद से भी मदद मांगी है।

शगुफ्ता ने कार और गहने तक बेच दिए

एक्ट्रेस के मुताबिक पिछले चार साल से उनके पास कोई काम नहीं है। जीने के लिए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी सारी संपत्ति बेच दी है। शगुफ्ता ने बताया कि उनकी सारी बचत खत्म हो गई है। जीने के लिए अब पैसै नहीं बचे हैं। घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने अपनी कार और गहने तक बेच दिए हैं। हालत ये है कि डॉक्टर के पास जाने के लिए रिक्शा लेना पड़ता है।

20 साल से बीमार हैं शगुफ्ता

शगुफ्ता अली ने 15 से अधिक फिल्मों और 20 टीवी शोज में काम किया है।  करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कैंसर हो गया। शगुफ्ता अली ने कहा कि कैंसर का पता चला तो मैं जवान थी। हालांकि किसी तरह से उन्होंने कैंसर को मात दी। शगुफ्ता ने बताया कि कैंसर की गांठ का इलाज कराने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई। कहा- मैं पहली बार मीडिया में अपनी इस बीमारी के बारे में बता रही हूं। उन्होंने ये भी बताया कि वह पिछले 20 सालों से बीमार हैं। उन्हें 6 साल से शुगर भी है। इस वजह से उनका पैर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तनाव के चलते उनके शरीर के कई अंग प्रभावित हुए हैं।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच