पेमेंट फ्रॉड की शिकार हुईं शबाना आजमी, ऑनलाइन ऑर्डर की थी शराब लेकिन...
By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2021 17:07 IST2021-06-24T17:05:37+5:302021-06-24T17:07:28+5:30
शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने 'लिविंग लिक्विड्ज' पर ऑर्डर दिया था और उसका पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया। अपने ऑर्डर के लिए किए गए पेमेंट से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है।

पेमेंट फ्रॉड की शिकार हुईं शबाना आजमी, ऑनलाइन ऑर्डर की थी शराब लेकिन...
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आज़मी ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई हैं। शबाना आजमी ने शराब की आपूर्ति करने वाले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है।
शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने 'लिविंग लिक्विड्ज' पर ऑर्डर दिया था और उसका पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया। अपने ऑर्डर के लिए किए गए पेमेंट से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है। उन्होंने लिखा- मैंने खाता संख्या 919171984427 IFSC- PYTM0123456 नाम का भुगतान किया।
BEWARE I have been cheated by them. #Living Liquidz I paid upfront and when the ordered item didnt turn up they stopped picking up my calls!
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) June 24, 2021
I paid Account no.919171984427
IFSC- PYTM0123456
Name living liquidz
Paytm payment bank
शबाना ने आगे लिखा कि लिविंग लिक्विड्ज को मैंने भुगतान कर दिया लेकिन ऑर्डर का सामान नहीं मिला। और तो और उन्होंने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया। हालांकि शबाना ने ये नहीं बताया है कि ऑर्डर कितने का था। और कितना पेमेंट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी नहीं दी कि इस बारे में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं। शबाना से पहले भी अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर समेत बॉलीवुड के कई कलाकार ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। वरिष्ठ कलाकार शबाना की आगामी फिल्म स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता अभिनीत ‘शीर कोरमा’ है।