लाइव न्यूज़ :

मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 21, 2020 18:30 IST

सोमवार रात अंधेरी (पूर्व) के इंपीरियल पैलेस होटल में छापा मार कर प्रोडेक्शन मैनेजर नवीद शरीफ अहमद अख्तर (26) और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सादिक सयाद(22) को गिरफ्तार किया गया।

Open in App

बॉलीवुड के एक प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर को तीन महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं में दो विदेशी छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा की एक माह में यह चौथा छापेमारी है। जिसमें बॉलीवुड से जुड़े देह व्यापार के रैकटों का खुलासा हुआ है।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात अंधेरी (पूर्व) के इंपीरियल पैलेस होटल में छापा मार कर प्रोडेक्शन मैनेजर नवीद शरीफ अहमद अख्तर (26) और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सादिक सयाद(22) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर जवानों ने होटल में छापा मारा और तुर्कमेनिस्तान की दो छात्राओं सहित तीन महिलाओं को बचाया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि तुर्कमेनिस्तान की नागरिक छात्र वीजा पर भारत आई थीं और पुणे के एक कॉलेज में पढ़ती थीं।

उन्होंने बताया कि ये छात्राएं शूटिंग के लिए शहर में आई थीं उस दौरान अख्तर और सयाद ने उनसे दोस्ती कर ली और कहा कि अगर वे बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं तो उन्हें कुछ ‘समझौते’ करने होंगे। आरोपियों ने उन्हें एक विज्ञापन में रोल दिलाने का वादा किया और उसी बातचीत के आधार पर दोनों छात्राएं मुंबई आ गई जहां उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया गया।

उन्होंने बताया कि तीसरी पीड़िता एक मॉडल है और उसे वर्सोवा की एक महिला ने इस धंधे में धकेला था। आरोपी एक महिला के बदले 40 हजार रुपए लेते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच