Satyaprem Ki Katha Trailer: कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, कपल की इमोशनल लव-स्टोरी छू लेगी फैन्स का दिल
By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2023 12:41 IST2023-06-05T12:40:12+5:302023-06-05T12:41:08+5:30
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की नई फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है।

photo credit: twitter
Satyaprem Ki Katha Trailer: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ वापसी कर रहे हैं।
इससे पहले भूल भुलैया 2 में दोनों की जोड़ी फैन्स को खूब पसंद आई थी इस फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर नए जोश के साथ अपनी फिल्म लेकर ये जोड़ी वापस बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं।
'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस बीच ट्रेलर को देखकर फैन्स का दिल खुश हो जाएगा लेकिन यह आपको इमोशनल भी कर देगा।
ट्रेलर में एक ऐसे शख्स की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है जो पहले प्यार में पड़ जाता है लेकिन बाद में अलग होने की दर्दनाक घड़ी बेशक दर्शकों को दुखी कर देगी।
शादी के लिए तरसते दिखें कार्तिक
सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर कार्तिक के साथ एक गुजराती सत्यप्रेम (सत्तू) की भूमिका निभाते हुए शुरू होता है, जो कियारा की कथा से पूछता है कि क्या वह अकेली है।
चूँकि उसे लगता है कि उसका एक प्रेमी है, वह उससे कहता है कि अगर वह उसके बारे में गंभीर नहीं है, तो वह उसका इंतजार करेगा। आखिरकार दोनों प्यार में पड़ जाते हैं और शादी के बंधन में बंध जाते हैं लेकिन शादी के दिन या उसके तुरंत बाद क्या होता है इसका खुलासा नहीं किया गया है।
ऐसा लगता है कि दोनों पक्षों के टूटे दिलों के साथ उनकी प्रेम कहानी एक भयानक पड़ाव पर आ गई है। गजराव राव को सत्यप्रेम के पिता के रूप में देखा जाता है और सुप्रिया पाठक को उनकी मां के रूप में देखा जाता है।
इसके ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी रोचक होने वाली हैं। फिलहाल स्टार्स के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ट्रेलर रिलीज़ से पहले, पहला गाना नसीब से रिलीज किया गया था और दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा गया था। इसमें कार्तिक और कियारा को सुरम्य कश्मीर में एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाया गया है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार, कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन समीर विद्धांस ने किया है।
फिल्म में कियारा और कार्तिक के अलावा गजराज राव, सुप्रिया पाठक समेत अन्य सहयोगी कलाकार भी अपनी कला से दर्शकों को दिल जीतते नजर आएंगे।