'सत्यमेव जयते' का नया गाना 'दिलबर' हुआ रिलीज, जबरदस्त है नोरा फतेही का बेली डांस
By विवेक कुमार | Published: July 4, 2018 01:14 PM2018-07-04T13:14:09+5:302018-07-04T13:15:11+5:30
मिलाप मिलन जावेरी के डायरेक्शन में बनी सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
मुंबई, 4 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। अभी कुछ दिन पहले फिल्म का दमदार एक्शन ट्रेलर लॉन्च हुआ है। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला सॉन्ग 'दिलबर' रिलीज कर दिया है। फिल्म का ये गाना 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' का सुपरहिट सॉन्ग 'दिलबर' का रीमेक है। जिसमें एक्ट्रेस नोरा फतेही शानदार डांस करती हुई दिख रही हैं। गाने में नोरा का बेली डांस भी दिखाई दे रहा है।
गाने को नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली और इक्का ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और इक्का ने लिखे हैं। म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।
बता दें कि ओरिजनल सॉन्ग 'दिलबर' को अलका यागनिक ने गाया था। सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गया था। ये अपने दौर के हिट गानों में शुमार है। फ़िलहाल दिलबर का ये रीमेक फैंस को काफी पसंद आएगा।
मिलाप मिलन जावेरी के डायरेक्शन में बनी सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। ट्रेलर में डायलॉग बेहद दमदार हैं।