लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद इस बॉलीवुड एक्टर की मां को अस्पताल में नहीं मिला रहा था बेड, फिर संजय दत्त ने बढ़ाया मदद का हाथ

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 12:04 IST

कोरोना वायरस के कारण मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के कारण लोगों में एक डर का माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे की 54 वर्षीय मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर अस्पताल में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में हर रोज कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात और मध्यप्रदेश इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई पड़ रहे हैं। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमित की संख्या में कमी नहीं आने से हर कोई परेशान है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर अस्पताल में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे की 54 वर्षीय मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। पोस्ट में बताया गया कि उनकी मां को मुंबई के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी मां को अस्पताल में बेड मिलने पर कितनी कठनाइयों का सामना करना पड़ा। 

इसके बाद एक्टर ने फिल्म प्रस्थानम के को-स्टार्स संजय दत्त, अली फजल, टिस्का चोपड़ा और अमितोष नागपाल से मदद मांगी। जिसके बाद अस्पताल में उन्हें बेड दिया गया। रिपोर्ट की मानें तो इस काम के लिए एक्टर की मदद संजय दत्त ने की है। वहीं सत्यजीत अपनी बहन के साथ पूरी तरह आइसोलेशन में रह रहे हैं। जबकि अस्पताल में उनकी मां का इलाज चल रहा है। 

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं मामले

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 1,606 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 30,706 हो गई है। वहीं, 67 रोगियों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 1,135 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के एक बयान में कहा गया है कि कुल 524 रोगियों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इसी के साथ स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,088 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच