माधुरी-श्रीदेवी से लेकर कंगना तक को कोरियोग्राफ कर चुकीं थी सरोज खान, ये हैं उनके सुपरहिट गाने जो फैंस को हमेशा थिरकने पर करेंगे मजबूर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2020 08:47 IST2020-07-03T08:47:10+5:302020-07-03T08:47:10+5:30
बॉलीवुड को 2020 में एक और बड़ा झटका लगा है। कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया है। उनका निधन फैंस को दुख देना वाला है

सरोज खान ने अपने करियर में एक से एक नायाब गानों को कोरियोग्राफ किया था (सोशल मीडिया फोटो)
बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सरोज के निधन से फैंस दुखी हो गए हैं। हाल ही में सांस लेने में शिकायत होने के बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।जहां दिल का दौरान पड़ने से उनका निधन हो गया। हालांकि कोरियोग्राफर कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था जो निगेटिव आया था।
सरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कोरियोग्राफी के चलते एक खास जगह हासिल की थी। उन्होंने श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान ने अपने करियर में लगभग दो हजार से ज्यादा गानों की कोरियाग्राफी की थी। साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं और फिर कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।
सरोज खान ने माधुरी दीक्षित का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'धक धक करने लगा' को भी कोरियाग्राफ किया। फिल्म 'बेटा' के इस सॉन्ग के बाद से ही माधुरी दीक्षित को लोग धक धक गर्ल के नाम से जानने लगे।
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' और श्रीदेवी पर फिल्माया गया सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'हवा हवाई' को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था। इस गाने जमकर तहलका मचाया था।
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म थानेदार का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'तम्मा तम्मा दे दे' को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था।
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म देवदास के पॉपुलर डांस को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया, ये गाना भी फिल्म की तरह सुपरहिट हुआ था
फिल्म 'कलंक' के सॉन्ग तबाह हो गए में को भी सरोज खान ने कोरियाग्राफ किया था, इसमें भी माधुरी दीक्षित परफॉर्म करती हुईं नजर आई थीं।