लाइव न्यूज़ :

मंदिर जाकर पूजा करने वाली सारा अली खान पर भड़के देवबंदी उलेमाओं, कहा- अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए

By अमित कुमार | Updated: March 18, 2020 16:27 IST

काशी विकास समिति के बाद अब गंगा आरती में शामिल होने पर देवबंदी उलेमाओं ने भी सारा अली खान पर नाराजगी जाहिर की है। उलेमाओं ने सारा से इस गलती के लिए अल्लाह से माफी मांगने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देसारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग बनारस में ही कर रही हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान वाराणसी के मंदिर में जाने को लेकर विवादों में हैं। काशी विकास समिति के बाद अब गंगा आरती में शामिल होने पर देवबंदी उलेमाओं ने भी सारा अली खान पर नाराजगी जाहिर की है। उलेमाओं ने सारा से इस गलती के लिए अल्लाह से माफी मांगने की सलाह दी। एक ऑनलाइन वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक देवी-देवताओं की पूजा करना इस्लाम के खिलाफ है, इसलिए सारा को अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। 

मुफ्ती असद कामसमी ने सारा अली खान को लेकर कहा, ' सारा अली खान अगर खुद को मुसलमान मानती हैं तो उन्हें  अपनी गुनाह की माफी मांगनी होगी। इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी दीगर की इबादत करना जायज़ नहीं होता। अल्लाह बहुत बड़ा है, वह सारा की इस गलती के लिए उन्हें जरूर माफ कर देगा।' बता दें कि सारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग बनारस में ही कर रही हैं। 

काशी विकास समिति पूजा पाठ करने पर जताई थी आपत्ति

फिल्म की शूटिंग के बाद उन्होंने वहां के आरती में भाग लिया और साथ ही पूजा पाठ भी किया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, इस दौरान उनकी मां अमृता सिंह भी मौजूद थीं। जिसके बाद काशी विकास समिति के लोगों ने सारा के मंदिर में आकर पूजा पाठ करने पर आपत्ति जताई थी।

टॅग्स :सारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच