लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान ने शेयर की अपनी क्यूट सी तस्वीर, कहा- जी हां हम बचपन से ऐसे हैं...

By अमित कुमार | Updated: April 15, 2020 20:07 IST

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसारा आने वाले समय में वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी।आखिरी बार सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आईं थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस सारा के इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

सारा अली खान तस्वीर में डांस करते हुए एक पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " दिल, दिमाग और आत्मा पर लॉकडाउन नहीं लगा है।" सारा अली खान ने इसके साथ अपने बचपन की एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जी हां हम बचपन से ऐसे हैं।' सारा की ये दोनों तस्वीरें बेहद क्यूट लग रही है।

सारा अली खान के इन तस्वीरों पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से सारा भी इस समय अपना सारा समय फैमली के साथ बिता रही हैं। सारा ने इस फोटो में लहंगा पहना हुआ है, जो उन पर काफी जच रहा है। आखिरी बार सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आईं थीं। 

फिल्म रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी इस फिल्म के जरिए दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। सारा आने वाले समय में वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच