Sapna Choudhary Song Viral: अपनी मां के साथ सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
By अमित कुमार | Published: June 22, 2020 04:47 PM2020-06-22T16:47:46+5:302020-06-22T16:59:10+5:30
सपना चौधरी के गानों का इंतजार फैंस को बेसब्री के साथ रहता है। इन दिनों सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। यही वजह है कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है।
इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सपना चौधरी अपनी मां के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। मां के साथ सपना के डांस का वीडियो फैंस को खूब भा रहा है। फैंस लगातार इस वीडियो को देख रहे हैं। अपने देसी लुक के लिए मशहूर सपना चौधरी वेस्टर्न कपड़ों में फैंस का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।
वायरल हुआ 'गजबन पानी ने चली' गाना
वीडियो में सपना चौधरी ने पैंट और शर्ट पहना हुआ है, वहीं उनकी मां सूट में दिख रही हैं। सुपरहिट गाने 'गजबन पानी ने चली' पर अपनी डांस से दोनों मां-बेटी की जोड़ी धमाल कर रही हैं। सपना चौधरी के हिट गानों की लिस्ट में शुमार यह गाना फैंस के बीच आज भी पहली पसंद बनी हुई है। यू-ट्यूब पर अब तक इस गाने को 250 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा 'चांद मेरा घूंघट की ओठ में....'
इससे पहले सपना चौधरी का गाना 'चांद मेरा घूंघट की ओठ में....' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था। वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही सपना फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है। सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।