Sapna Choudhary Song Viral: सपना चौधरी के 'इंग्लिश मीडियम' के देसी ठुमके देख थिरकने लगे फैंस, वायरल हुआ वीडियो
By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2020 13:53 IST2020-07-25T13:53:44+5:302020-07-25T13:53:44+5:30
सपना चौधरी के डांस के दीवानों की कमी नहीं है। हरियाणा ही नहीं पूरे देश में सपना चौधरी की बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है, जो उनकी गानों का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहते हैं।

Sapna Choudhary Song Viral: सपना चौधरी के 'इंग्लिश मीडियम' के देसी ठुमके देख थिरकने लगे फैंस, वायरल हुआ वीडियो
हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अक्सर ही अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। यही नहीं, बेहतरीन डांस के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं।
इंग्लिश मीडियम पर सपना ने किया डांस
वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना इंग्लिश मीडियम (English Medium) जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना को डांस करते देख फैंस भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में सपना सफेद और गुलाबी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसे यूट्यूब पर सोनोटेक पंजाबी चैनल ने अपलोड किया है।
इस वजह से भी सुर्खियों में सपना
सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था।