लाइव न्यूज़ :

Sapna Choudhary Song Viral: घूंघट में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस वायरल, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 21:13 IST

फैंस के बीच सपना चौधरी के गानों का डिमांड हमेशा से ही रहता है। कोरोना के कारण पिछले कुछ समय से सपना का कोई नया गाना रिलीज नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपना चौधरी का गाना 'चांद मेरा घूंघट की ओठ में....' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को यू-ट्यूब पर फैंस बार-बार देख रहे हैं।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। यही वजह है कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है। 

इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सपना चौधरी का गाना 'चांद मेरा घूंघट की ओठ में....' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही सपना फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है। सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

फैंस बार-बार देख रहे गाना

गाने में सपना ​काफी खूबसूरत लग रही हैं। यह एक ठेठ हरियाणवी गाना है जिसे हरियाणवी गानों के मशहूर सिंगर राज मवर ने इस गाने को गाया है और नवीन विशु ने इसे लिखा है। सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को यू-ट्यूब पर फैंस बार-बार देख रहे हैं। पूरे गाने में सपना चौधरी अपने चेहरे से घुंघट को नहीं हटाती हैं। सपना का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

गुपचुप तरीके से की थी सगाई

सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था। 

टॅग्स :सपना चौधरीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!