फैंस के लंबे इंतजार के बाद सपना चौधरी का जबदस्त नया गाना हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है है धमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 17, 2020 02:53 PM2020-07-17T14:53:44+5:302020-07-17T14:53:44+5:30

कोरोना महामारी के कारण लंबे इंतजार के बाद डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का नया गाना 'जलेबी' रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही इस गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है

sapna choudhary new Haryanvi song jalebi viral on youtube | फैंस के लंबे इंतजार के बाद सपना चौधरी का जबदस्त नया गाना हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है है धमाल

सपना चौधरी का नया गाना हुआ रिलीज (यूट्यूब फोटो)

Highlightsहरियाणा की डांस क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी फैंस के दिलों पर राज करती हैंसपना का हर एक गाना फैंस के बीच सुपरहिट हो जाता है

हरियाणा की डांस क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सपना का हर एक गाना फैंस के बीच सुपरहिट हो जाता है। ऐसे में कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद लंबे इंतजार के बाद सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो गया है। सपना के नए गाने का नाम जलेबी है।

सपना का ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।  सपना के एक और हरियाणवी गाने का फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में सपना के अंदाज के फैंस दीवाने हो गए हैं।

एक हफ्ते में ही गाने के व्यूज 26 लाख के पार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी ने गाने के रिलीज से पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसके बारे में जानकारी दी थी।

सपना चौधरी का ये गाना म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया  है। गाने में सपना का डांस भी देखने को मिलने वाला है।   इस गाने को सपना चौधरी और बिंदर दनोदा पर फिल्माया गया है। दोनों की केमेस्ट्री को कमेंट्स के जरिए काफी सराहना भी मिल रही है।

सपना तौधरी बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद ही सपना को एक नया फें मिला है। बिग बॉस के बाद से ही सपना को फैंस और भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

Web Title: sapna choudhary new Haryanvi song jalebi viral on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे