हरियाणा की शान कही जाने वाली सपना चौधरी कांग्रेस से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बीजेपी की इस दिग्गज नेता के सामने उतरेंगी मैदान में!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2019 15:12 IST2019-03-22T15:12:21+5:302019-03-22T15:12:21+5:30

हरियाणा के लोकप्रिय मंच कलाकार सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

sapna choudhary may be join the congress | हरियाणा की शान कही जाने वाली सपना चौधरी कांग्रेस से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बीजेपी की इस दिग्गज नेता के सामने उतरेंगी मैदान में!

हरियाणा की शान कही जाने वाली सपना चौधरी कांग्रेस से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बीजेपी की इस दिग्गज नेता के सामने उतरेंगी मैदान में!

लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को  होगी। हरियाणा के लोकप्रिय मंच कलाकार सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। 

खास बात यह है कि सपना चौधरी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा में लोकसभा की लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कांग्रेस की ओर से सपना से चुनाव लड़ने के लिए कांटेक्ट किया जा रहा है।


हाल ही में सपना चौधरी पिछले दिनों कांग्रेस हेड क्वार्टर पहुंची थीं। इससे पहले सपना चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ट्वीट कर कहा था- मोदी जी आप तो केवल प्रेरित करते हैं भाजपा को वोट देने के लिए, लेकिन राहुल गांधी मजबूर कर देते हैं बीजेपी को वोट डालने के लिए। हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया था।

खास बात ये है कि सपना तो कांग्रेस की तारीफ करते भी देखा जा चुका है। अगर सपना माधुरा से मैदान में उतरती हैं तो काफी दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। सपना बिग बॉस शो के बाद से फैंस के बीच छाई हुई हैं। 

Web Title: sapna choudhary may be join the congress