Sapna Choudhary Song Viral: 'कबूतरी' गाने पर सपना चौधरी का धमाकेदार डांस वायरल, वीडियो बार-बार देख रहे फैंस
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2020 15:21 IST2020-08-11T15:21:20+5:302020-08-11T15:21:20+5:30
सपना चौधरी के डांस के दीवानों की कमी नहीं है। हरियाणा ही नहीं पूरे देश में सपना चौधरी की बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है, जो उनकी गानों का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहते हैं।

Sapna Choudhary Song Viral: 'कबूतरी' गाने पर सपना चौधरी का धमाकेदार डांस वायरल, वीडियो बार-बार देख रहे फैंस
हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अक्सर ही अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। यही नहीं, बेहतरीन डांस के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'कबूतरी' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में सपना का देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 80 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में सपना के साथ आकाश भी नजर आ रहे हैं, जिसे यूट्यूब पर टशन हरियाणवी चैनल ने अपलोड किया है।
सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया था। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था।