Sapna Choudhary Song Viral: 'चटक मटक' गाने पर सपना चौधरी ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 13:09 IST2020-08-05T12:25:24+5:302020-08-05T13:09:17+5:30
सपना चौधरी के डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्शक में सपना चौधरी के साथ झूमते दिख रहे हैं।

वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सपना ने की सगाई। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)
हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अक्सर ही अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। यही नहीं, बेहतरीन डांस के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'चटक मटक' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना को डांस करते देख फैंस भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में सपना औरेंज रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसे यूट्यूब पर त्रिमूर्ति कैसेट चैनल ने अपलोड किया है।
सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा 'जलेबी'
कोरोना काल में सपना चौधरी के पुराने गानों को काफी देखा जा रहा है। वीडियो में दर्शक में सपना चौधरी के साथ झूमते दिख रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना 'जलेबी' भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना एक अलग अंदाज में ही नजर आ रही हैं। इस गाने के लिरिक्स काफी अच्छे हैं।
वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सपना ने की सगाई
सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था।