Sapna Choudhary Viral Song: 'घूंघट' गाने पर सपना चौधरी ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो को मिल रहा लोगों का प्यार
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 28, 2020 13:31 IST2020-08-28T13:29:44+5:302020-08-28T13:31:16+5:30
सपना चौधरी के डांस के दीवानों की कमी नहीं है। हरियाणा ही नहीं पूरे देश में सपना चौधरी की बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है, जो उनकी गानों का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहते हैं।

Sapna Choudhary Viral Song: 'घूंघट' गाने पर सपना चौधरी ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो को मिल रहा लोगों का प्यार
हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अक्सर ही अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। यही नहीं, बेहतरीन डांस के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'घूंघट' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में सपना का देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को यूट्यूब पर P&M Sapna Official ने ने अपलोड किया है।
बता दें, हरियाणा ही नहीं पूरे देश में सपना चौधरी की बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है, जो उनकी गानों का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहते हैं।' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था। वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही सपना फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है। सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।