Sapna Choudhary Song Viral: सपना चौधरी ने 'तेरी लत लग जागी' से जीता फैंस का दिल, खूब देखा जा रहा वीडियो

By अमित कुमार | Updated: July 1, 2020 14:34 IST2020-07-01T14:23:58+5:302020-07-01T14:34:13+5:30

गाने में सपना ​काफी खूबसूरत लग रही हैं। यह एक ठेठ हरियाणवी गाना है जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं।

Sapna Chodhary New Haryanvi Song Teri Lat Lag Ja Gi viral on internet | Sapna Choudhary Song Viral: सपना चौधरी ने 'तेरी लत लग जागी' से जीता फैंस का दिल, खूब देखा जा रहा वीडियो

वीडियो देख दीवाने हुए फैंस। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsइस गाने में सपना नीले सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने को आवाज हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ औन सोनू शर्मा ने दी है।रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। यही वजह है कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है। 

इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सपना चौधरी का गाना ' 'तेरी लत लग जागी' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अबतक 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही सपना फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है। सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

इस गाने में सपना नीले सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यूट्यूब पर मौजूद चंदा वीडियो के ऑफिशियल चैनल पर इसे अपलोड किया गया। इस गाने में सपना एक अलग अंदाज में ही नजर आ रही हैं। इस गाने के लिरिक्स नानू चोटी वाला ने लिखे हैं वहीं, गाने को आवाज हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ औन सोनू शर्मा ने दी है।

इस वजह से भी सुर्खियों में सपना

सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था।

Web Title: Sapna Chodhary New Haryanvi Song Teri Lat Lag Ja Gi viral on internet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे