लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सपना चौधरी को कोरोना के खिलाफ जंग में जीत का भरोसा, 'कोरोना एंथम' पर डांस करते हुए लोगों को दिया ये खास मैसेज

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 16:56 IST

पिछले हफ्ते शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म वीमेट पर लॉन्च किया गया वीमेट 'कोरोना गाना' बहुत तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। सपना चौधरी ने भी इस गाने पर डांस कर लोगों से ये खास अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देसपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रोफाइल पर भी वीमेट कोरोना एंथम को शेयर किया है। लोग सपना के इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है। देश में लॉकडाउन के बीच सपना चौधरी ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म वीमेट के कोरोना एंथम पर जमकर डांस किया। 

सपना चौधरी ने डांस के साथ ही इस वीडियो के जरिए लोगों को कोरोना के खिलाफ जंग में जीत का भरोसा भी दिलाया। वीमेट कोरोना एंथम लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने का काम करता है। यह लोगों को बार-बार हाथ धोने, मास्क पहनने और 'नमस्ते' अभिवादन का पालन करने का आग्रह करता है और इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग का समर्थन करता है। इस एन्थम के बोल हैं, ‘इंडिया की जीत, कोरोना की हार, गो कोरोना, कोरोना गो गो… इंडिया से तू अब दूर हो।'

सपना चौधरी  ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रोफाइल पर भी वीमेट कोरोना एंथम को शेयर किया है। लोग सपना के इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सपना चौधरी 'नानू की जानू' और 'वीरे की वेडिंग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा वह अपने डांस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

टॅग्स :सपना चौधरीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!