लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर बन रही फिल्म 'मन बैरागी' का पोस्टर हुआ रिलीज, 'बाहुबली' प्रभास ने PM को जन्मदिन की बधाई देते हुए कही दिल की बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2019 13:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक और फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम मन बैरागी है। आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 69 साल के हो गए हैं।एक्टर पीएम मोदी के जन्मदिन पर मन बैरागी नामक फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 69 साल के हो गए हैं। ऐसे में एक्टर पीएम मोदी के जन्मदिन पर मन बैरागी नामक फिल्म का पोस्टर जारी करेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म का पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट संजय त्रिपाठी ने लिखी है और इसे डायरेक्ट भी संजय त्रिपाठी ही कर रहे हैं।फिल्म का नाम है ‘मन बैरागी: जब मैं मुझसे मिला’ है। फिल्म में पीएम मोदी के जवानी के दिनों को पेश किया गया है। 

खबरों की मानें तो  फिल्म में पीएम मोदी की उन बातों को सभी के बीच लाया जाएगा जिसके बारे में लोगों को जानकारी ना के बराबर है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने काफी रिसर्च की है।

बाहुबली फेम प्रभास ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि  इस विशेष दिन पर एक विशेष फिल्म निर्माता द्वारा एक विशेष व्यक्ति पर एक विशेष फिल्म, हैप्पी बर्थडे @ श्री मोदी सर। संजय लीला भंसाली और महावीर जैन की 'मन की बैरागी' की पहली झलक पेश करने के लिए बहुत खुश हैं, हमारे पीएम की एक अनकही कहानी है, जिसका निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है।

इस फिल्म की अवधि करीब 1 घंटे की बताई जा रही है। इस फिल्म को लेकर भंसाली खासा उत्साहित हैं , उन्होंने इसको स्पेशल फिल्म बताया है। फिल्म बनाने के पीछे संजय लीला भंसाली का कहना है कि उन्हें यह फिल्म बनाने का विचार इसलिए आया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सार्वभौमिक अपील और संदेश रखता है।

मोदी के जीवन को पेश किया जाएगा। उनका कहना है कि कई लोग अभी भी मोदी लहर से पार पाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसने एक बार नहीं दो बार विपक्ष को पस्त किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस