लाइव न्यूज़ :

Munna Bhai 3: इंतज़ार ख़त्म! पर्दे पर होगी संजय दत्त की वापसी, आ रही है 'मुन्ना भाई 3'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2020 09:38 IST

इससे पहले मुन्ना भाई सीरीज़ की दो फ़िल्में आ चुकी हैं। दोनों को ही विधु प्रोड्यूस कर चुके हैं जबकि राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'मुन्ना भाई' सीरीज की फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर ये है कि इस सीरीज की अगली फिल्म जल्द ही आने वाली है फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने खुद यह बात बताई है.

'मुन्ना भाई' सीरीज की फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर ये है कि इस सीरीज की अगली फिल्म जल्द ही आने वाली है. फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने खुद यह बात बताई है. उन्होंने कहा कि हालिया फिल्म 'शिकारा' का अनुभव दिलोदिमाग के लिए काफी गहन रहा और अब वह 'मुन्ना भाई' प्रोजेक्ट की नई फिल्म पर ध्यान केंद्रित करेंगे,

क्योंकि अब वह एक कॉमेडी फिल्म बनाना चाहते हैं. कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित फिल्म 'शिकारा' के प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने कहा, ''मैं सच में 'मुन्ना भाई' को बनाना चाहता हूं. मेरे दिल के करीब होने के कारण यह (शिकारा) थका देने वाली फिल्म थी. मैं अब कुछ फन फिल्में बनाना चाहता हूं.

मैं 'मुन्ना भाई' सीरीज की अगली फिल्म के लिए काफी समय से इंतजार कर रहा हूं. आखिरकार अब मेरे पास कुछ ऐसा है, जो मैं करना चाहता हूं.'' बता दें कि 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी काफी हिट रही है. इसमें 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' (2003) और 'लगे रहो मुन्ना भाई' (2006) शामिल हैं.

दोनों फिल्में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित की गई थीं और संजय दत्त व अरशद वारसी ने इनमें क्र मश: मुन्ना भाई और सर्किट के रूप में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी थी. यह पूछे जाने पर कि क्या 'मुन्ना भाई 3' में उसी कास्ट एंड क्रू के साथ वापसी करेंगे, चोपड़ा ने कहा, ''यह (मुन्ना भाई 3) संजय दत्त के साथ ही होगी और हां, उम्मीद तो यही है कि सभी इसमें दिखाई देंगे.''

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस