लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त को 5 साल के लिए मिला यूएस वीजा! दिग्गज अभिनेता लंग कैंसर के लिए बाहर ले सकते हैं ट्रीटमेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 28, 2020 10:13 IST

दिग्गज एक्टर संजय दत्त को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें पांच साल के लिए अमेरिका का वीजा मिल गया है। ऐसे में अब वो लंग कैंसर का इलाज करवा पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अब संजय दत्त को पांच साल के लिए अमेरिका का वीजा मिल गया है।दिग्गज अभिनेता का शुरुआती इलाज मुंबई में हो रहा है।

बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त को कैंसर होने की खबर के साथ ही फैंस के बीच उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। हर कोई संजय दत्त को जल्द से जल्द ठीक होता हुआ देखना चाह रहा है। सोशल मीडिया पर संजय दत्त के फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांग रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी संजय दत्त को फाइटर बताते हुए वापसी की उम्मीद जताई है।

इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अब संजय दत्त को पांच साल के लिए अमेरिका का वीजा मिल गया है। मुंबई मिरर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब संजू बाबा अमेरिका जाकर ओने लंग कैंसर का इलाज करा सकेंगे। बता दें, दिग्गज अभिनेता का शुरुआती इलाज मुंबई में हो रहा है। उन्हें कई बार कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं संजय दत्त अमेरिका और सिंगापुर में मेडिकल ट्रीटमेंट लेंगे। 

खबरों की मानें तो दत्त परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्टर का पूरा परिवार उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज दिलाना चाहता है और वो इसके लिए कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। वहीं, हाल ही में संजय दत्त को लेकर उनकी पत्नी मान्यता दत्त का बयान भी सामने आया था। संजय दत्त के फैंस से मान्यता ने अपील की थी कि वह संजय दत्त से जुड़ी किसी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें। संजय की सेहत को लेकर मान्यता ने भरोसा दिलाया था कि ह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच