'एक स्टाइल' और साफ हो गया आज भी सल्लू का ऐश के लिए धड़कता है दिल!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 23, 2017 16:17 IST2017-12-14T14:10:31+5:302017-12-23T16:17:32+5:30
बॉलीवुड में अक्सर प्यार में दिल जुड़ते और टूटते देखे जाते रहा हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी हैं जो अलग होकर भी आज तक दर्शकों के दिलों में उसी प्यार के साथ हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की।

'एक स्टाइल' और साफ हो गया आज भी सल्लू का ऐश के लिए धड़कता है दिल!
बॉलीवुड में अक्सर प्यार में दिल जुड़ते और टूटते देखे जाते रहा हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी हैं जो अलग होकर भी आज तक दर्शकों के दिलों में उसी प्यार के साथ हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की। ये प्यार में डूबा कपल फैंस को आज तक याद है। ऐसे में कई बार सवाल ये भी उठता है कि क्या खुद ये जोड़ा एक दूसरे को भूल चुका है। सभी को पता है कि ऐश्वर्या के लिए सलमान ने विवेक ओबेराय से लेकर शाहरुख खान तक से पंगा ले लिया था।
ऐसे तो ऐश्वर्या ने सलमान को भूलकर अभिषेक बच्चन को जीवन साथी के रूप में चुन लिया। वहीं, ऐश से अलग होने के बाद सल्लू का नाम भी अलग-अलग अभिनेत्रियों से जुड़ा पर ये रिश्ते ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए। लेकिन कई बार कयास ये भी लगाया जाता है कि ऐश को सलमान आजतक भूल नहीं पाए हैं। अवार्ड फंक्शन बगैरा में सल्लू ऐश से नजरे चुराते देखे जाते रहे हैं। हाल ही में ऐसा कुछ देखने को मिला है जिससे साफ हो गया है कि वह आज भी ऐश की अदाओं पर मरते हैं और अपनी पार्टनर में उनकी अदाओं को ही कॉपी करवाना चाहते हैं। दरअसल सलमान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'दिल दिया' में कैट को वही स्टाइल करते हुए देखा गया जो स्टाइल ऐश्वर्या ने 'बुलया' गाने में किया था। इस एक स्टाइल से कयास लगाया जाने लगे हैं कि सलमान अपनी फिल्मों में भले ऐश को नहीं ले सकते हैं लेकिन उनकी अदाओं को वो फिल्में में दुहरा सकते हैं। फिल्म सलमान की है तो जायज सी बात है कि ऐसी बातें होंगी। इस एक कॉपी स्टाइल से उन्होंने साबित कर दिया कि आज भी सलमान के लिए में ऐश की धड़कने जिंदा हैं।
अफेयर चलाकर भी ऐश को नहीं भूले सलमान
ऐश से अलग होने के बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ लेकिन ये भी कहा जा सकता है कि सलमान आजतक ऐश्वर्या को भूल ही नहीं पाए। जरीन, कैटरीना, स्नेहा उलाल, लूलिया जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा। कहते हैं ऐश को भूलना सलमान के लिए इतना मुश्किल रहा है कि उनके जैसी दिखने वाली स्नेहा उलाल को वह अपनी जिंदगी में लाए। स्नेहा की शक्ल काफी हदतक ऐश्वर्या से मिलती है। वहीं, सलमान और स्नेहा ने एक साथ लकी फिल्म में काम भी किया। इस फिल्म के बाद दोनों के इश्क के चर्च भी काफी हुए। अगर ऐश से अलग होने के बाद किसी के साथ सलमान का सबसे ज्यादा लंबे समय तक अफेयर चला तो वह था कैटरीना कैफ के साथ।