लाइव न्यूज़ :

Battle Of Galwan: 45 दिनों में पूरी हुई सलमान खान की मूवी की शूटिंग, मुंबई लौटे स्टार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2025 13:18 IST

Battle Of Galwan: सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी कर ली है

Open in App

Battle Of Galwan: अभिनेता सलमान खान ने अपनी नयी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग 45 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पूरी कर ली है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है, और इसे ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ से प्रसिद्धि पाने वाले अपूर्व लखिया ने निर्देशित किया है। फिल्म निर्माता ने बुधवार रात अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ पर शूटिंग पूरी होने की जानकारी साझा की और लेह, लद्दाख में फिल्माई गई इस फिल्म की एक झलक भी दिखाई।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बड़े स्तर पर बनाई गई यह फिल्म दमदार एक्शन और देशभक्ति की भावना से भरपूर होगी, जिसमें 59 वर्षीय सलमान खान एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। लखिया ने सलमान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “45 दिन की यह शूटिंग पूरी हुई।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “कभी ठिठुरते, कभी झुलसते, कभी कांपते, तो कभी सिंधु नदी में चलते, ऑक्सीजन की कमी से जूझते... लेकिन फिर भी उन सभी यादों के साथ लौट रहे हैं, जो मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं।” इस फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

टॅग्स :सलमान खानआगामी फिल्मफिल्मबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल