बिग बॉस 13: सलमान खान शो के लिए 400 करोड़ नहीं बल्कि इतनी मोटी फीस ले रहे हैं, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2019 08:52 IST2019-07-06T08:52:25+5:302019-07-06T08:52:25+5:30
सलमान खान इन दिनों तेजी से अपनी प्रोडक्शन हाउस की जड़े छोटे पर्दे पर जमा रहे हैं। तभी तो कपिल शर्मा शो के बाद सलमान भाईजान जल्द ही टीवी के सबसे पॉपुलर कपल डांस शो नच बलिए 9 को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बिग बॉस 13: सलमान खान शो के लिए 400 करोड़ नहीं बल्कि इतनी मोटी फीस ले रहे हैं, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
छोटे पर्दे का फेमस रियलटी शो बिग बॉस अपने 13वें सीजन के साथ आने को तैयार है। इस सीजन के लिए प्रतियोगियों का चयन भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही फैंस एक बार फिर से शो को सलमान खान को होस्ट करते हुए देखेंगे।
इस फिर से शो में घर के टास्क और लड़ाइयों का तड़का देखने को मिलेगा। साथ में वीकेंड के वार में होगा फैंस के लिए सलमान का साथ। फैंस को जानकर हैरानी होगी सलमान इस शो में आने के लिए मोटी रकम लेते हैं।
खबर के अनुसार इस बार सलमान एक एपिसोड के लिए 31 करोड़ रुपयो लेंगे। यानि 26 एपिसोड के लि 403 करोड़ की मोटी रकम सलमान खान शो को होस्ट करने के लिए लेंगे।वहीं बताया जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस सलमान खान ना सिर्फ होस्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूसर भी वहीं रहेंगे।
पिंकविला की खबर के अनुसार सीजन 13 भी हर बार की तरह से 15 हफ्ते का होगा यानि प्रतियोगियों को घर के अंदर 105 दिन तक रहना होगा। जबकि बीते साल सलमान खान ने 11 करोड़ की फीस शो के मेकर्स से ली थी। यानि साफ है कि इस सीजन में सलमान ने अपनी फीस बढ़ा दी है।
हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब ये देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस सीजन 13 में सुल्तान क्या धमाल मचाने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है।