जन्मदिन पर मामा बनेंगे सलमान खान, बहन अर्पिता देंगी बर्थडे गिफ्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2019 16:22 IST2019-11-21T16:22:31+5:302019-11-21T16:22:31+5:30

अर्पिता की डिलीवरी के लिए सी सेक्शन सर्जरी करवानी होगी। ऐसे में अर्पिता और आयुष ने सर्जरी के लिए 27 दिसबंर को दिन चुना है।

salman khan sister arpita khan second baby delivery on his birthday | जन्मदिन पर मामा बनेंगे सलमान खान, बहन अर्पिता देंगी बर्थडे गिफ्ट

जन्मदिन पर मामा बनेंगे सलमान खान, बहन अर्पिता देंगी बर्थडे गिफ्ट

Highlightsसलमान खान की बहन अर्पिता एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। इस बार अर्पिता का बच्चा सलमान खान के बर्थडे वाले दिन होने वाला है।

सलमान खान की बहन अर्पिता एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। अर्पिता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। खबर के अनुसार इस बार अर्पिता का बच्चा सलमान खान के बर्थडे वाले दिन होने वाला है। 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है और उसी दिन अर्पिता अपने बच्चे को जन्म देंगी।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार  अर्पिता की डिलीवरी के लिए सी सेक्शन सर्जरी करवानी होगी।  ऐसे में अर्पिता और आयुष ने सर्जरी के लिए 27 दिसबंर को दिन चुना है। इस तरब से कपल से खास दिन को और भी खास बनाने जा रहे हैं।  हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

सभी को पता है कि 27 दिसबंर को सलमान खान का जन्मदिन होता है। ऐसे में कपल ने इस दिन को ही बच्चे के लिए चुना है।अर्पिता और आयुष की शादी को पांच साल हो गए हैं। दोनों की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी।

फिलहाल दोनों के बेटा जिसका नाम आहिल है। सभी को पता है सलमान आहिल से बहुत प्यार करते हैं। वह उसके बेहद करीब हैं। सलमान आहिल के साथ ही फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं।

सलमान अगले महीने 27 दिसंबर को 53वां जन्मदिन मनाएंगे। उनकी अगली फिल्म दगंल 3 भी दिसंबर में ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सलमान खान चुलबुल पांडे बने नजर आएंगें।

Web Title: salman khan sister arpita khan second baby delivery on his birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे