Video: भरी महफिल में शाहरुख और सलमान ने थामा माइक, गाया छू जाने वाला गाना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 29, 2018 10:02 AM2018-12-29T10:02:58+5:302018-12-29T10:02:58+5:30
शाहरुख फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए सलमान के शो 'बिग बॉस 12' में पहुंचे थे जहां दोनों ने जमकर मस्ती की थी।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।दोनों के बीच जब भी किसी भी बात को लेकर दरार आती है तो इनके चाहने वाले भी मायूस हो जाते हैं। लेकिन अब एक बार फिर से यह जोड़ी दोस्ती की मिसाल कायम करने वाली हो गई है।
हाल ही में शाहरुख फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए सलमान के शो 'बिग बॉस 12' में पहुंचे थे जहां दोनों ने जमकर मस्ती की थी। अब दोनों सुपरस्टार्स का एक गाने के सुर छेड़ते हुए एक वीडियो सामने आया है।
सलमान और शाहरुख का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही बिग बी की सात भाईयों वाली सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का गाना 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' गा रहे हैं। शाहरुख तान ले रहे हैं तो सलमान उनके सुर में सुर मिलाकर जबरदस्त जुगलबंदी कर रहे हैं। दोनों वीडियो में मस्ती के अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सलमान के जन्मदिन के दूसरे दिन फैंस के सामने आया है और जब से आया है छा ही गया है।
वहीं, दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने लंबे अरसे के बाद शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में स्क्रीन भी शेयर की है। फिल्म हांलाकि कोई खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन फैंस के दिलों पर दोनों को जोड़ी राज जरुर कर गई। इसके बाद अब यह वीडियो इस जोड़ी पर पक्की दोस्ती का ठप्पा लगाता नजर आ रहा है।
वहीं, बुधवार रात से एक्टर का बर्थडे बैश शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटो से साफ पता चलता है कि पनवेल में सलमान खान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी, सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने केक काटा है। उनकी केक काटते की दो फोटो सामने आ रही हैं जिसमें एक में वो अकेले केक काट रहे हैं जबकि दूसके में वो आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं।