फैंस के लिए सलमान खान ने किया स्पेशल ट्वीट, जानिए क्या?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2019 13:25 IST2019-05-18T13:25:40+5:302019-05-18T13:25:40+5:30
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को मिल रहे प्यार के लिए अपने फैंस का सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा किया है।

फैंस के लिए सलमान खान ने किया स्पेशल ट्वीट, जानिए क्या?
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान स्टारर भारत जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। हाल ही में इसी प्यार को जाहिर करते हुए उन्होंने फैन्स के लिए खास ट्वीट किया।
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को मिल रहे प्यार के लिए अपने फैंस का सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक फोटो पोस्ट किया जिसमें वह हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है कि इतना प्यार देने के लिए मेरे सभी फैन्स का शुक्रिया। आपका #Bharat'। इस ट्वीट को करने के बाद दबंग खान फैंस से बीच छा गए हैं। फैंस ने कॉमेंट्स के जरिए सलमान को थैंक यू कहा और उनकी फिल्म की सफलता की कामना की। फैंस से ट्वीट पर लगातार रिट्वीट कर रहे और सलमान को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Thank you my fans for all the love...
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 17, 2019
- Apka #Bharatpic.twitter.com/hdg02hVtDe
सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी आदि हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।