लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' के पोस्टर पर फैंस ने चढ़ाया दूध, 'भाईजान' ने दी ये नसीहत

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2021 18:50 IST

सलमान खान ने अपनी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' के पोस्टर पर दूध चढ़ाए जाने के वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से ऐसा नहीं करने की गुजारिश की है।

Open in App

मुंबई: सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' के पोस्टर पर कुछ फैंस की ओर से दूध चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हुई है। हालांकि पोस्टर पर दूध चढ़ाया जाना सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने फैंस से इस तरह दूध बर्बाद नहीं करने की नसीहत दे दी।

सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ये दूध उन बच्चों को दे देना चाहिए, जिन्हें इसकी जरूरत है। सलमान ने लिखा, 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता है और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी सभी फैंस से गुजारिश है कि इसे गरीब बच्चों को पिलाया जाए जिन्हें ये नहीं मिलता।'

बता दें कि 'अंतिम' फिल्म में सलमान एक सिख पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। पहले दिन इस फिल्म ने 4 से साढ़े चार करोड़ रुपये की ही कमाई की। दो दिनों में फिल्म ने करीब 10 करोड़ की कमाई की है।

इस फिल्म में सलमान पहली बार अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। आयुष ने 'अंतिम' में एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। महेश मांजरेकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

कोरोना महामारी के बीच सलमान खान की ये पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इससे पहले 'राधे' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिलहाल बिग बॉस- सीजन 15 के साथ व्यस्त सलमान खान 'टाइगर-3' फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इसमें अहम भूमिका में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच