लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका, इस साल नहीं रिलीज होगी भाईजान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई'

By अमित कुमार | Updated: July 21, 2020 13:14 IST

सलमान खान की फिल्मों का इंतजार फैंस को हमेशा से रहा है। सलमान हर साल एक धमाकेदार फिल्म लाकर फैंस का मनोरंजन करते रहे हैं। लेकिन कोरोना के कारण इस साल ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसल्लू फैंस को ईद के मौके पर राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का तोहफा देने वाले थे। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी रह गई थी।दिवाली, क्रिसमस और न्यू इयर पर ज्यादातर फिल्में रिलीज हो सकती हैं।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान हर साल ईद पर एक बेहतरीन फिल्म फैंस के सामने लेकर आते हैं। इस बार सल्लू फैंस को ईद के मौके पर राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का तोहफा देने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद ऐसी खबरें थी कि फिल्म दीवाली के समय रिलीज की जाएगी। 

हालांकि, अब रिलीज की डेट और आगे बढ़ती दिखाई पड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अभी शूटिंग करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। फिल्म के दूसरे निर्माताओं अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान और निखिल नमित के साथ बातचीत कर सलमान खान फिल्म को और आगे बढ़ाने का फैसला किया है।  फिल्म की शूटिंग को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक टाल दिया गया है। 

अगले साल किसी त्यौहार पर रिलीज हो सकती है फिल्म

लिहाजा अब सलमान खान की यह फिल्म अगले साल किसी त्यौहार के मौके पर रिलीज हो सकती है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी रह गई थी। इससे पहले ईटाइम्स ने वरिष्ठ फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श से इस फिल्म के रिलीज को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान तरण आदर्श ने बताया कि अब 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज डेट और आगे बढ़ना तय है। 

थिएटर्स खुलने के बाद चीजें हो पाएंगी साफ

उन्होंने आगे कहा कि थिएटर्स के खुलने के बाद ही आने वाली फिल्मों का रिलीज का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, तरण की बातों से साफ है कि बड़े बजट की फिल्में अब त्योहारों को ही अपना टारगेट बनाएगी। दिवाली, क्रिसमस और न्यू इयर पर ज्यादातर फिल्में रिलीज हो सकती हैं। जब से लॉकडाउन लगा है तब से सलमान खान अपने फार्म हाउस पर हैं वहां, उनके साथ यूलिया वंतूर भी हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच