लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने कैटरीना कैफ को किया था शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब-सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2020 08:41 IST

सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने किया था कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोजसलमान खान और कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान  और कैटरीना कैफ की जोड़ी काफी फेमस है। दोनों ने अब तक साथ में फिल्में में काम किया है। सलमान-कैटरीना ने  'मैंने प्यार क्यों किया', 'युवराज', 'टाइगर जिंदा है', 'एक था टाइगर' और 'भारत' जैसी फिल्मों में साथ में  काम किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। ऐसे में सलमान और कैटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।इस वीडियो में सलमान खान जैसे ही कैटरीना कैफ को शादी के प्रपोज करते हैं, उनका एक्सप्रेशन देखने लायक होता है।

सलमान खान (Salman Khan) अपने इस वायरल वीडियो में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से कहते हैं, "मेरी शादी की उम्र हो चुकी है, आप मुझे अच्छी लगती हैं, शादी का इरादा है।" सलमान खान की ये बातें सुनकर कैटरीना कैफ हंसने लगती हैं। सलमान का और कैटरीना कैफ का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

खास बात ये है कि ये वीडियो पुराना है, जो हाल ही में एक दम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान अपने ही अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सलमान कैटरीना की किसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान का बताया जा रहा है।

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' (Radhe: Your Most Wanted Hero) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यूं तो फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। वहीं, कैटरीना अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में नजर आने  वाली हैं।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच