लाइव न्यूज़ :

अक्षय नहीं सलमान खान को ऑफर हुई थी 'लक्ष्मी बॉम्ब', खिलाड़ी कुमार के जन्मदिन पर रिलीज हो सकती है फिल्म

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 09:27 IST

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म को अक्षय के बर्थडे वाले दिन रिलीज किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करके दी थी। इस फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि लक्ष्मी बॉम्ब को अक्षय कुमार के जन्‍मदिन के पास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

कोरोना वायरस के कारण काफी समय तक देश भर में लॉकडाउन रहा। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में अब ज्यादा से ज्यादा फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करके दी थी। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो अपने घरों में आराम से देखिए। दो बातें गारंटी के साथ कह सकता हूं। हंसोगे भी और डरोगे भी। सिर्फ डिज्नी हॉटस्टार पर।

अक्षय के बर्थडे पर रिलीज हो सकती है फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब'

इस फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि लक्ष्मी बॉम्ब को अक्षय कुमार के जन्‍मदिन के पास रिलीज करने की तैयारी चल रही है। खुद अक्षय कुमार इस फिल्म को अपने बर्थडे के आस-पास ही रिलीज करना चाहते हैं। ऐसे में 9 सितम्बर को फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है। अक्षय की इस फिल्म का इंतजार फैंस भी लंबे समय से कर रहे हैं। 

सलमान को ऑफर हुई थी पहले फिल्म

इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद अक्षय कुमार नहीं थे। जानकारी के अनुसार राघव लॉरेंस पहले यह रोल सलमान खान को ऑफर की गई थी। लेकिन सलमान खान फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। सलमान खान के बाद इस फिल्म को अक्षय कुमार को ऑफर किया गया और खिलाड़ी ने इसे करने के लिए तुरंत हामी भर दी थी। शूटिंग के दौरान के अनुभव को लेकर अक्षय ने बताया था कि 30 साल के करियर में 150 फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके लिए यह रोल आसान नहीं था।

टॅग्स :अक्षय कुमारसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच