लाइव न्यूज़ :

खत्म हुई 'भारत' की शूटिंग, कास्ट एंड क्रू के साथ मुंबई लौटे सलमान और कैटरीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2019 15:38 IST

फिल्म में सलमान के पांच अलग लुक को फर्माया गया है। साथ ही 1970 के जमाने के एक सीन में सलमान मूछों मे नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू और दिशा पटानी भी दिखाई देंगी।

Open in App

सलमान खान और डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग फाइनली 100 दिन बाद खत्म हो गई है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर से साथ में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का अंत सलमान खान और कैटरीना कैफ के ईमोशनल सीन की शूटिंग के बाद हुआ है। जिसके बाद ये फिल्म खत्म हो गई है। बता दें फिल्म की शूटिंग कई जगहों जैसे माल्टा, अबु धाबी, लुधियाना, दिल्ली जैसी जगहों पर हुई है। शूटिंग खत्म करने के बाद अब फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू वापिस मुम्बई लौट आई है।

इस फिल्म में 1947 से 2000 तक का दौर दिखाया गया है। जिसमें सलमान के कैरेक्टर का नाम भारत है। सलमान के नजरिए से देश की जर्नी को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में सलमान के पांच अलग लुक को फर्माया गया है। साथ ही 1970 के जमाने के एक सीन में सलमान मूछों मे नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू और दिशा पटानी भी दिखाई देंगी। दोनों ही एक्ट्रेसेस ने जनवरी के महीने में शूटिंग कर ली है। 

मिड डे की खबर के अनुसार, फिल्म भारत में सलमान खान के साथ कैटरीना की शादी होगी जिसके बाद सलमान आर्मी फोर्स ज्वॉइन करते हुए नजर आएंगे। इस सीन की शूटिंग टाइट सेक्योरिटी के साथ लाइव लोकेशन पर शूट की गई है। इस फिल्म को इस साल ईद पर रिलीज किया जाएगा। 

यह फिल्म दक्षिण कोरियन ड्रामा फिल्म ओड टु माय फादर पर आधारित है और यह दक्षिण कोरिया की तीसरी सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी थी। यह फिल्म लॉस एंजेलिस में 31 दिसंबर 2014 को रिलीज हुई थी। भारत फिल्म के टीजर के बाद से ही लोगों के बीच इसके लिए एक्साइमेंट देखी जा सकती हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस