Bharat Movie Twitter Review: पर्दे पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'भारत', जानिए कैसी है मूवी?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2019 09:19 IST2019-06-05T09:19:45+5:302019-06-05T09:19:45+5:30

बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान और कटरीना कैफ की फ‍िल्‍म भारत स‍िनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फैंस को इस फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार था।

salman khan katrina kaif film bharat movie twitter reaction review | Bharat Movie Twitter Review: पर्दे पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'भारत', जानिए कैसी है मूवी?

Bharat Movie Twitter Review: पर्दे पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'भारत', जानिए कैसी है मूवी?

Highlightsभारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है।सलमान खान के फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों में पहुंच गए और फ‍िल्‍म को लेकर सोशल मीडिया पर अपने रिव्‍यू देने लगे।

सलमान खान की फिल्म भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर पर आधारित है। जो आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। भारत फिल्म में एक ऐसे आम इंसान की कहानी को दिखाया गया है, जो कि अपने जीवन में कई तरह के पड़ाव को पार करता है।

फिल्म में सलमान खान (भारत) नाम के शख्स की भूमिका निभा रहे हैं। भारत के बचपन से लेकर जवानी और बढुापे हर एक पड़ाव को दिखाया गया है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी साथ होते हैं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भारत यानि सलमान खान के जिगरी दोस्त की भूमिका निभाते हैं।सलमान खान के फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों में पहुंच गए और फ‍िल्‍म को लेकर सोशल मीडिया पर अपने रिव्‍यू देने लगे। 

फ‍िल्‍म समीक्षक तरण आदर्श ने सलमान खान स्‍टारर भारत को 4 स्‍टार देते हुए शानदार फ‍िल्‍म बताया है। उन्‍होंने इसे सलमान खान की लाइफलाइन कहा है और लिखा है कि ये फ‍िल्‍म एक इंसान की भावुक यात्रा है जो आपका दिल जीत लेगी।



राज नायक ने भारत को सलमान खान की बेस्‍ट फ‍िल्‍म बताया है। उन्‍होंने सलमान और कटरीना की एक्टिंग की खूब तारीफ की है। वहीं सुनील ग्रोवर और सतीश कौशिक की अदाकारी को भी सराहा है।

अमूल विकास मोहन ने भारत के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर के काम की तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि टॉप 7 में तीन फ‍िल्‍में अली अब्‍बास जफर ने ही दी हैं। उन्‍होंने इस फ‍िल्‍म की अभूतपूर्व सफलता की उम्‍मीद जताई है।

जानी मानी सिंगर पलक मुच्‍छल ने भी भारत की कहानी की सराहना की है। उन्‍होंने इसे इमोशन, कॉमेडी का कॉम्‍बो बताया है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने भारत’ फिल्म में अपने रोल के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। कैटरीना-सलमान की जोड़ी दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर है और दोनों के बीच केमेस्ट्री भी शानदार है।

Web Title: salman khan katrina kaif film bharat movie twitter reaction review

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे