सलमान खान ने गिफ्ट किया नया फ्लैट, रातोदिन घर सजा रही हैं जैकलीन!
By असीम चक्रवर्ती | Updated: July 2, 2018 09:37 IST2018-07-02T09:37:40+5:302018-07-02T09:37:40+5:30
जैकलीन फर्नांडिज को इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम मिला है।

सलमान खान ने गिफ्ट किया नया फ्लैट, रातोदिन घर सजा रही हैं जैकलीन!
मुंबई, 2 जुलाईः इधर जैकलीन फर्नांडीज अपना काफी वक्त अपने नए फ्लैट को सजाने-संवारने में दे रही हैं। इस बारे में जैकलीन का कहना है मुंबई में इतना सारा काम कर रही हूं। रहने की एक स्थाई व्यवस्था तो होनी चाहिए।
वैसे उनके निंदकों का कहना है कि जैकलीन को यह नया घर उनके प्रिय दोस्त सलमान ने दिया है। बहरहाल, अब जैकलीन खुले तौर पर मान रही हैं कि वह भी इस देश की एक बाशिंदा हैं।
पर एक बात है, वह जिस तरह से बॉलीवुड में ग्लैमर की वर्षा कर रही हैं, उसकी तुलना में उनके फ्लैट में उतना ग्लैमर नहीं है। इसकी जगह में एक मीठा सुरुचिपूर्ण साज-सज्जा है।
All Star Crew #LosAngeles#DabanggTourReloaded#DabanggTour#DabanggReloadedpic.twitter.com/f6sFAZCO1T
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) June 26, 2018
कम शब्दों में कहें तो यह पूरी तरह से घर जैसा लगता है। आप जानते हैं इस घर की साज-सज्जा किसने की है ? और कोई नई गौरी खान ने। हाल ही में अपने इस सजे-सजाए घर की कुछ तस्वीरें खुद जैकलीन ने पोस्ट की हैं।