Dabangg 3 New Song: सलमान की फिल्म 'दबंग 3' का नया गाना 'यूं करके' हुआ रिलीज, खुद भाईजान ने दी आवाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 9, 2019 05:21 PM2019-11-09T17:21:25+5:302019-11-09T17:21:25+5:30

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के नए गाने 'यू करके' को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, इस गाने को सलमान खान और पायल देव ने गाया है।

salman khan film dabangg-3 news song yu karke released | Dabangg 3 New Song: सलमान की फिल्म 'दबंग 3' का नया गाना 'यूं करके' हुआ रिलीज, खुद भाईजान ने दी आवाज

Dabangg 3 New Song: सलमान की फिल्म 'दबंग 3' का नया गाना 'यूं करके' हुआ रिलीज, खुद भाईजान ने दी आवाज

सलमान खान समय समय पर फैंस को गिफ्ट्स देते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को फैंस ने जमकर पसंद किया है। अब इस फिल्म के गाने भी आना शुरू हो गए हैं। सलमान खान दबंग3 का नया गाना यूं करके फैंस के लिए ले आए हैं। खास बात ये है कि इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

गाने के रिलीज होते ही 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को सलमान खान और पायल देव ने गाया है। सलमान ने गाने को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दबंग 3 का नया गाना, यूं करके सुना हमारी यानि चुलबुल पांडे की आवाज में यूं करके सांग।


टी सीरीज के लेबेल के तले पेश किए गए इस गाने के लिरिक्स को दानिश साबरी ने लिखा है। इससे पहले दबंग 3 का नैना लड़े गाना रिलीज हुआ था। साजिद वाजिद ने इस गाने को संगीत दिया था। ये गाना भी फैंस के द्वारा जमकर पसंद किया गया था। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान ने कोई गाना गाया हो इससे पहले भी फिल्मों में सलमान गाना गा चुके हैं।

ऐसे में सलमान के गाना गाने से फिल्म के प्रमोशन में भी चार चांद लगने वाले हैं। इससे पहले 'नैना लड़े' गाना भी सोशल मीडिया पर धामाल मचा चुका है। इस गाने को अब तक करीब 4.50 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Web Title: salman khan film dabangg-3 news song yu karke released

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे