लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसले पर सलीम खान ने दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 10, 2019 13:08 IST

सलीम खान ने एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों की दी जाने वाली जमीन पर मस्जिद नहीं एक स्कूल खुलना खुलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एतिहासिक फैसला सुनाया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया।

अयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एतिहासिक फैसला सुनाया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया।  विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग जमीन दी जाएगी। इस फैसले के बाद हर कोई इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है। इस लिस्ट में सलमान खान के पिता सलीम खान भी शामिल हो गए हैं।

सलीम खान ने एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों की दी जाने वाली जमीन पर मस्जिद नहीं एक स्कूल खुलना खुलना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए सलमान , सोहेल और अरबाज ने ट्वीट किया है।

लेकिन सलीम खान ने आईएनएस से बात करते हुए कहा है कि फैसला आने के बाद जिस तरह से शांति कायम रही वह काबिले तारीफ है।  अब सभी इसको स्वीकार करें। एक पुराना विवाद खत्म हो गया है। मैं पूरे दिल से इस फैसले का स्वागत करता हूं। अब मुस्लमानों की इसकी चर्चा नहीं करनी चाहिए। बल्कि अब अपनी बुनियादी जरुरतों की चर्चा करनी चाहिए।

मैं ऐसी बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हमें स्कूल और अस्पतालों की जरुरत है। अयोध्या में मजिस्द के लिए मलने वाली जगह पर कॉलेज खुल जाए तो बेहद होगा। इतना ही नहीं सलीम ने कहा है कि हमें मस्जिद की जरुरत नहीं है क्योंकि नमाज तो हम कहीं भी पढ़ सकते हैं। नमाज तो हम ट्रेन में प्लेन में जनीम पर भी पढ़ सकते हैं। लेकिन एक अच्छे स्कूल की हमें जरुरत है। अगर अच्छी शिक्षा मिलेगी तो 22 करोड़ मुस्लमानों की कमियां खत्म हो पाएंगी। उन्होंने सभी से शांति बनाएं रखने की भी अपील की।

सलीम ने कहा है कि पीएम मोदी से सहमत हूं। आज हम सभी को शांति जरुरत है। अपने उद्देश्य पर फोकस करने के लिए हमें शांति की ही जरुरत है। हमें पता होना चाहिए शिक्षित समाज ही बेहतर भविष्य है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस