एक्स-गर्लफ्रेंड संग फार्महाउस पर नया साल मना रहे हैं सलमान खान, ऐसे मिला सबूत
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 1, 2020 14:29 IST2020-01-01T14:26:08+5:302020-01-01T14:29:15+5:30
सलमान खान हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर मामा बने हैं। सलमान की बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। अब सलमान न्यू ईयर मना रहे हैं।

एक्स-गर्लफ्रेंड संग फार्महाउस पर नया साल मना रहे हैं सलमान खान, ऐसे मिला सबूत
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने न्यू ईयर का स्वागत अपने ही अंदाज में किया है। सलमान हाल ही में 27 दिसंबर को अपने जन्मदिन वाले मामा बने हैं। ऐसे में सलमान ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पनवेल स्थिति फार्महाउस में किया है। यहां की सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
यहां सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आई हैं। सामने आई फोटो में सलमान खान हाथ में कॉफी का मग लिए नजर आ रहे हैं। वहीं संगीता बिजलानी, डेजी शाह और साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी नजर आईं।
सलमान का ये अंदाज फैंस को जकर पसंद आया है। फैंस सलमान की इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बात और साफ है कि सलमान टाइम निकालकर निजी वक्त गुजार रहे हैं।
वहीं सभी तो पता है कि एक वक्त पर सलमान और संगीता इश्क में थे। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन ये रिश्ता टूट गया था। अब दोनों एक बार फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं। संगीता अक्सर सलमान के फंक्शन आदि में नजर आती रहती हैं।