सलमान खान ने आधी रात को परिवार और मीडिया के साथ मनाया जन्मदिन, देखें वायरल वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2019 08:24 IST2019-12-27T08:24:46+5:302019-12-27T08:24:46+5:30
सलमान खान की बर्थ डे पार्टी भाई सोहेल खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में रखी गई थी। जिसमें सलमान के परिवार के अलावा संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना, यूलिया वंतूर, राजपाल यादव समेत कई स्टार्स नजर आए।

सलमान खान ने आधी रात को परिवार और मीडिया के साथ मनाया जन्मदिन, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान आज 54 साल के हो गए हैं। ऐसे में सलमान ने घरवालों के साथ धूमधाम से बर्थडे मनाया है। सलमान ने इस बार अपना बर्थडे सोहेल खान के घर पर मनाया है। बच्चों से बेहद प्यार करने वाले सलमान खान ने बहन अर्पिता के बेटे आहिल को गोद में लेकर केक काटा।
सलमान के केक काटते समय उनके परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। इस दौरान सलमान काफी खुश नजर आए। सलमान हमेशा अपने ही स्टाइल में अपना जन्मदिन मनाते हैं।
इसके बाद सलमान ने मीडिया के सामने जाकर केक काटा। पैपराजी के साथ केक काटते समय सलमान के साथ उनकी दबंग 3 की टीम के सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप नजर आए। केक काटकर सलमान ने सोनाक्षी और सुदीप को खिलाया।
सलमान खान की बर्थ डे पार्टी भाई सोहेल खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में रखी गई थी। जिसमें सलमान के परिवार के अलावा संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना, यूलिया वंतूर, राजपाल यादव, साजिद नाडियाडवाला, डेजी शाह, दबंग 3 के विलेन किच्चा सुदीप, तब्बू, सुनील ग्रोवर, बॉबी देओल, पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ, रवीना टंडन, हिमेश रेशमिया और कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।