लाइव न्यूज़ :

अगले साल ईद पर 'राधे' बनकर आ रहे हैं सलमान खान, जानिए किस फिल्म का हो सकता है सीक्वल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 18, 2019 20:46 IST

सोशल मीडिया पर सलमान खान की कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं जिसमें वे शर्टलेस हैं और दमदार बॉडी दिखाते हुए फायरिंग कर रहे हैं।

Open in App

सलमान खान (Salman Khan) अपने चाहने वालों के लिए हर साल ईद के मौके पर अपनी एक फिल्म लेकर आते हैं। तो इस साल भी सलमान ने अपने फैन्स को खुश करने के लिए एक खुलासा किया है। सलमान ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा, "आप ही ने पूछा पूछा था ना 'दबंग 3' के बाद क्या? क्या और कब? ये लो जवाब- ईद राधे की।" सोशल मीडिया पर सलमान खान की कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं जिसमें वे शर्टलेस हैं और दमदार बॉडी दिखाते हुए फायरिंग कर रहे हैं।

'वॉन्टेड' या 'तेरे नाम' का सिक्वल?

हालांकि इससे भी सलमान ने पूरी तरह से साफ नहीं किया है कि ईद पर राधे किस रूप में आएगा। इस बात की संभवानाएं हैं कि सलमान अगले साल ईद पर 'वॉन्टेड' या 'तेरे नाम' का सिक्वल लेकर आएंगे। क्योंकि इन दोनों ही फिल्मों में सलमान खान के किरदारों का नाम राधे था। हालांकि इस बात की ज्यादा संभावनाएं हैं कि सलमान खान 'वॉन्टेड 2' पर फोकस करें। क्योंकि अभी वो प्रभुदेवा के साथ 'दबंग 3' में काम कर रहे हैं। वॉन्टेड के डायरेक्टर भी प्रभुदेवा ही हैं।

'वॉन्टेड' से की थी दमदार वापसी

बीते काफी समय से लगातार 'वॉन्टेड 2' को लेकर चर्चाएं भी हो रही थीं। असल में एक दौर था जब सलमान खान का करियर डोल गया था। कई लोगों ये मानना शुरू कर दिया था कि अब सलमान खान के दिन लद गए हैं। लेकिन तभी सलमान ने 'वॉन्टेड' से दमदार वापसी की थी। अब एक बार फिर से सलमान राधे के धाकड़ किरदार में दिखाई दे सकते हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच