मुसीबत में घिरे सलमान खान, इस कारण से पुलिस में हुई शिकायत दर्ज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2019 16:31 IST2019-04-25T16:31:24+5:302019-04-25T16:31:24+5:30
सलमान खान एक बार फिर मुसीबतों में घिरे हैं, मुंबई में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

मुसीबत में घिरे सलमान खान, इस कारण से पुलिस में हुई शिकायत दर्ज
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। जिसमें सलमान पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया है।
जानें क्या है मामला
ये घटना उस वक्त की है, जब सलमान साइकिल चला रहे थे और एक शख्स (शिकायतकर्ता ) एक्टर वीडियो बना रहा था। खबर के अनुसार सलमान के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत हुई है। दरअसल हाल ही में सलमान लिंकरोड पर साइकिल चला रहे थे।
जिसके वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी मामले में शिकायतकर्ता का सलमान पर आरोप है कि जब वह एक्टर का वीडियो बना रहा था तभी उन्होंने उस फोन छीन लिया।
इस बारे में सलमान के बॉडीगार्ड द्वारा वीडियो रिकॉर्ड करने वाले के खिलाफ एक क्रॉस एप्लीकेशन सबमिट की गई है।
इसमें कहा गया है कि एक्टर के मर्जी के बिना उसके वीडियो बनाए जा रहे थे। फिलहाल इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। इस प्रकरण पर सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सलमान फिलहाल अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसे प्रभुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ही फीमेल लीड में नजर आएंगे। सोनाक्षी दबंग की पहली दो इंस्टॉल में भी काम कर चुकी हैं।