लाइव न्यूज़ :

बेटे सलमान को जान से मारने की धमकी पर पहली बार बोले सलीम खान, कहा- "ऐसे जाहिल लोगों की क्या बात करे जो..."

By अंजली चौहान | Updated: April 17, 2024 10:51 IST

Salman Khan Home Firing Case: सलीम खान ने यह भी खुलासा किया कि उनके बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी गई है

Open in App

Salman Khan Home Firing Case: अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच जारी है। गोलीबारी की घटना के बाद से सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच, एक्टर के पिता सलीम खान ने बेटे को धमकी दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिता सलीम खान ने सलमान को मारने की धमकी देने वाले लोगों को जाहिल करार दिया है।

घटना के बाद इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में सलीम खान ने किसी का नाम लिए बिना कहा, "ये जाहिल लोग हैं जो कहते है कि मार देंगे। जो आदमी कहता है कि मार देंगे तब पता चलेगा, ऐसे लोगों के बारे में क्या बात की जाए।"

सलीम खान ने मुंबई पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमें और हमारे परिजनों को सुरक्षा दी है। मुंबई पुलिस ने हमें और हमारे दोस्तों के लिए सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अगर उन्होंने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है तो इसका मतलब है कि वे  इस पर फिर से विचार करें। सलमान खान के पिता ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है और अगर सलमान घर के बाहर जाएंगे तो पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि सलमान को अपने शेड्यूल के मुताबिक काम करते रहने की सलाह दी गई है। सलीम ने कहा कि चूंकि मामला पुलिस के पास है इसलिए उन्हें इस घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने से परहेज करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने दिया सुरक्षा का आश्वासन 

बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सलमान खान को सुरक्ष का आश्वासन दिया। सीएम ने आरोपियों को खत्म करने की बात भी कही। इस मुलाकात में सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी मौजूद रहें। 

इस बीच मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि अनमोल बिश्नोई, जो जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, ने फेसबुक पर गोलीबारी की घटना के बारे में लिखा और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया।

रविवार को दो हमलावार बाइक पर सवार होकर बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करके वहां से भाग गए जिसे कच्छ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में मुंबई की किला कोर्ट ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच