लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान ने करीना से शादी से पहले अमृता को लिखा था कि नोट, पढ़ने के बाद सारा अली खान का पलट कर आया था फोन

By वैशाली कुमारी | Updated: November 22, 2021 20:14 IST

सैफ अली खान जब 2012 में करीना कपूर से शादी करने वाले थे तो इससे पहले उन्होंने अमृता के लिए एक नोट छोड़ा था जिसके बाद उनकी बेटी सारा अली खान ने उन्हें फोन भी किया था। सैफ ने अपनी जिंदगी के इस खास राज को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शेयर किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान ने करीना कपूर का  रिएक्शन भी बताया थासैफ ने ये नोट भेजने से पहले करीना कपूर को दिखाया था और उनसे पढ़ने के लिए भी कहा था

बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी करने से पहले अपनी पहली बीवी अमृता सिंह को एक चिट्ठी लिखी थी। सैफ अली खान की पहली शादी सन 1991 में अमृता सिंह के साथ हुई थी। यह शादी एक लव मैरिज थी लेकिन बदकिस्मती से ज्यादा दिन नहीं चल पाई। कुछ दिनों बाद दोनों का तलाक हो गया। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। सैफ अली खान जब 2012 में करीना कपूर से शादी करने वाले थे तो इससे पहले उन्होंने अमृता के लिए एक नोट छोड़ा था जिसके बाद उनकी बेटी सारा अली खान ने उन्हें फोन भी किया था। सैफ ने अपनी जिंदगी के इस खास राज को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शेयर किया था। 

सैफ अली खान ने कॉफी विद करण शो में बताया था कि वह करीना से शादी करने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने अमृता को एक नोट लिखा था। उन्होंने बताया कि मैंने अमृता को नोट में लिखा कि यह एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। हमारे पास अपना एक अतीत भी है। साथ में बताया था कि उन्होंने नोट में यह भी लिखा कि मैं हम दोनों के लिए भी कामना करता हूं। सैफ ने ये नोट भेजने से पहले करीना कपूर को दिखाया था और उनसे पढ़ने के लिए भी कहा था। 

सैफ अली खान ने करीना कपूर का  रिएक्शन भी बताया था। उन्होंने कहा कि करीना से नोट शेयर करने के बाद कहा कि क्या इसे अमृता को मैं भेज दूं? उस पर करीना ने कहा कि आपने बहुत अच्छा लिखा है। इसके बाद जैसे ही मैंने नोट शेयर किया तो कुछ देर बाद उनकी बेटी सारा अली खान का फोन आया और उसने कहा कि आप जानते हैं कि मैं शादी में किसी भी कीमत पर रहती लेकिन अब मैं पूरे दिल से शामिल होंगी।

टॅग्स :सैफ अली खानबॉलीवुड फ्लैशबैकहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!