बादशाह के साथ रिलीज हुआ सहदेव दिरदो का 'बसपन का प्यार', 1 घंटे में हुआ 1 मिलियन व्यूज
By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2021 14:53 IST2021-08-11T14:00:17+5:302021-08-11T14:53:25+5:30
सहदेव दिरदो की आवाज में वायरल हो चुके वीडियो (बसपन का प्यार) के बाद इस नए वर्जन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 1 घंटे के भीतर ही इसे 1 मिलियन से उपर देखा जा चुका है।

बादशाह के साथ रिलीज हुआ सहदेव दिरदो का 'बसपन का प्यार', 1 घंटे में हुआ 1 मिलियन व्यूज
कमलेश बरोट के "बच्चन का प्यार" गाने वाले युवा सहदेव दिरडो ने वीडियो में बचपन को 'बसपन' के रूप में उच्चारित किया, जिसने उन्हें एक वायरल सनसनी बना दिया। और अब पॉपस्टार बादशाह, आस्था गिल और रिको ने उसी का एक संस्करण (वर्जन) जारी किया है जिसमें सहदेव अपनी आवाज के साथ खुद मौजूद हैं।
बुधवार को बादशाह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज कर दिया है। रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी सूचना देते हुए वीडियो का लिंक भी साझा किया है। बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "#बचपन का प्यार पूरा गाना, आखिरकार अब आउट! देखिए इसे और बताओ कैसा लगा। ❤️।"
संगीत वीडियो की शुरुआत सहदेव के साथ होती है जो एक छोटी लड़की को लुभाने की कोशिश कर रहा है। चूंकि उसके आकर्षण का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, इसलिए वह उसे खुश करने के लिए बड़े आकार का चश्मा पहनकर स्वैग जोड़ने की कोशिश करता है। इसके बाद रैपर बादशाह, आस्था गिल और रिको भी फ्रेम में आ जाते हैं। सहदेव उस लड़की का पीछे करते हुए गाता है- बसपन का प्यार भूल नहीं जाना रे...।
इसके बाद गाने में नया मोड़ आता है और फिर एक मॉल में नौजवान जोड़ा दिखता है। उसी मॉल के एक कोने में बादशाह, आस्था गिल और रिको स्टैच्यू बनकर खड़े रहते हैं जिसे वह गौर से निहारती है। खैर गाने का समापन पूरी तरह फिल्मी है। उसे उसके बचपन का प्यार मिल जाता है। सहदेव की आवाज में वायरल हो चुके वीडियो के बाद इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 1 घंटे के भीतर ही इसे 1 मिलियन से उपर देखा जा चुका है।