लाइव न्यूज़ :

Sacred Games की इस एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोका, छूट गई उनकी फ्लाइट-अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द

By मेघना वर्मा | Updated: July 23, 2019 17:29 IST

एलनाज ने अपने करियर की शुरुआत रोहित जुगराज की पंजाबी फिल्म खिडो कुंडली से की थी। इसके बाद उन्हें सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज में रोल मिला।

Open in App

सेक्रेड गेम्स में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी को हाल ही में कैलिफोर्निया के एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए रोक लिया गया। खबर है कि हॉलीवुड से ईरानी एक्ट्रेस को कुछ ऑपरचुनिटी ऑफर हुई थी। जिसके बाद वो लॉस एंजलेस के लिए रवाना हुईं। वहां एयरपोर्ट पर उनको रोक लिया गया।

एलनाज को एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा रोक लिया गया। जिसकी वजह से उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई। इसके बाद एलनाज के साथ लम्बे समय तक जांच-पड़ताल चलती रही। सिर्फ यही नहीं जूम को दिए इंटरव्यू में एलनाज ने ये भी बताया कि उनके साथ एक नहीं बल्कि दो बार चेकिंग की गई। 

अपनी आपबीती बताते हुए एलनाज ने कहा, 'मुझे तीन घंटे से ज्यादा इमीग्रेशन पर रखा गया वहां एयरपोर्ट के अफसरों ने मुझे चेकिंग के लिए रोका था। मुझे मेरी कनेक्टिंग फ्लाइ पर चढ़ने से भी रोक दिया गया। मेरे पास जर्मन पासपोर्ट था और मुझे यूएस जाने के लिए वीजा की कोई जरूरत नहीं पड़ती मगर मेरे ईरानी रूट्स की वजह से मैंने नॉर्मल वीजा के लिए अप्लाई किया था।'

एलनाज ने आगे कहा, 'ट्रंप ने ईरानियों पर बैन लगा रखा है इसीलिए उन्होंने मेरी दो बार चेकिंग की। मुझे वेट करने को कहा गया और उन्होंने मुझसे बहुत से सवाल किए। ये इंटरैक्शन इतना लम्बा चला कि मेरी फ्लाइट मिस हो गई। इसके बाद अगली फ्लाइ छह घंटे बाद की थी तो मुझे काफी समय इंतजार करना पड़ा। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे ये सफर कभी खत्म ही नहीं होगा।'

एलनाज ने अपने करियर की शुरुआत रोहित जुगराज की पंजाबी फिल्म खिडो कुंडली से की थी। इसके बाद उन्हें सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज में भी रोल मिला। एलनाज गुरु रंधावा के म्युजिक वीडियो मेड इन इंडिया में भी दिखाई दी थीं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच