लाइव न्यूज़ :

बहू के रूप में नौकरानी मांगने वालों पर भड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस, कहा- शादी करो कारोबार...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 10:05 IST

सबा कमर पाकिस्तानी की एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं। सबा ने हिंदी मीडियम फिल्म के जरिए अपने करियर का आगाज बॉलीवुड में भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसबा कमर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैंसबा आए दिन कोई ना कोई वीडियो आदि शेयर करती रहती हैं

पाकिस्तान के कई कलातारों ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया है। इनमें से कई स्टार्स को अच्छी कामयाबी भी हासिल हुई है। इन्हीं स्टार्स में से एक हैं एक्ट्रेस सबा कमर। सबा ने बॉलीवुड की फिल्म हिंदी मीडियम काम किया था। सबा फिल्म में इरफान खान के अपोजिट नजर आईं थीं। फिल्म में सबा की काफी तारीफ भी की गई थी। अब सबा का एक वीडियो सामने आया है।

दरअसल लॉकडाउन में बोरियत को दूर भगाने के लिए सबा कमर ने एक तरीका ढूंढा है। सबा इन दिनों वीडियो बनाकर खुद को बिजी रख रही हैं। ऐसे में सबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस शादी को लेकर अहम बात कहती नजर आ रही हैं।

ये वीडियो सबा के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने साझा किया है। वीडियो के माध्यम से सबा ये बता रही हैं कि लोगों को कैसे बहू के रूप में नौकरानी चाहिए होती है। कैसे लड़कियों को प्यार नहीं बल्कि कारोबार का जरिया मान लिया गया है। 

सबा ने वीडियो में ये भी कहा कि अब समय आ गया है कि शादीशुदा महिलाओं से जुड़े घिसे-पिटे स्टीरियोटाइप्स को तोड़ा जाए। वहीं, सबा के इस पूरे वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

सबा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सबा की निजी जिंदगी भी कुछ इसी तरह की है। हाल ही में सबा ने अपने रिलेशनशिप से जुड़े कुछ कड़वे अनुभवों को भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों को बचपन से सिखाया जाता है कि प्रेमी या पति को छोड़ने से बेहतर मर जाना होता है। इस बात से मेरी लाइफ के 8 साल खराब हो गए।

टॅग्स :पाकिस्तानबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस